किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला, आक्रोशित किसानो ने लगाया मेरठ दिल्ली हाईवे और अन्य स्थानों पर जाम, जाने पूरा घटनाक्रम

आदिल अहमद
जयपुर। किसान आन्दोलन में नेता के रूप उभरे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर आज शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में हमले की सुचना मिलने के बाद यूपी गेट पर किसानो ने दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। वही दूसरी तरफ किसानो ने दिल्ली गाज़ियाबाद लेन को भी करीब पौने दो घंटे तक बंद कर दिया। किसानो की मांग थी कि राकेश टिकैत के हमलावरों की तत्काल गिरफ़्तारी हो। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने एडीएम सिटी और एसपी सिटी सेकेंड से राकेश टिकैत को सुरक्षा देने की मांग किया। अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद लेन को खोल दिया।

इस दरमियान हापुड़ में किसानों ने हाइवे-9 पर ततारपुर फ्लाईओवर के पास जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक किसानों ने जाम लगाए रखा। बाद में भाकियू हाईकमान के आदेश पर जाम खोल दिया गया। लगभग हर एक जाम को भाकियू के हाईकमान से मिले आदेश के बाद किसानो ने खोल दिया है। दूसरी तरफ किसानो ने मांग किया है कि राकेश टिकैत को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।











