नहीं रहे जाने-माने फिल्म अभिनेता व निर्देशक तारिक शाह

मो0 कुमैल
मुम्बई। जाने माने फिल्म एक्टर और डायरेक्टर तारिक शाह का आज मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह डबल निमोनिया से पीड़ित थे। इसके अलावा वह पिछले करीब दो साल से मधुमेह और किडनी समस्या से भी जूझ रहे थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

फिल्म का काली तेरी चोटी है… गाना बहुत पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा तारिक शाह ने फिल्म ‘ दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में भी काम किया था। तारिक शाह की निजी जिंदगी की बात करे तो उन्होंने अभिनेत्री शोमा आनंद से शादी की थी। शोमा ने जब तारिक शाह से शादी रचाई, तो उस वक्त वह अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं। तारिक और शोमा की एक बेटी है, जिसका नाम सारा शाह है।











