तेज़ तर्रार महिला नेता सदफ आलम बनी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष, बधाईयो का लगा ताँता

ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी की अल्पसंख्यक समुदाय से आने वाली पढ़ी लिखे और तेज़ तर्रार भाजपा नेता सदफ आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मनोनयन आने के बाद से ही सदफ आलम को बधाई देने वालो का तांता लग गया है। बताते चले कि शायद ये पहला मौका होगा जब किसी अल्पसंख्यक महिला को इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी सौपी गई है।

उन्होंने कहा कि 2022 चुनावो के मद्देनज़र पार्टी की नीतियों को घर घर जाकर बताना है। जितना भाजपा ने अल्पसंख्यक महिलाओं के हितो में काम किया है आज तक किसी भी सत्ता में रहने वाले दल ने नही किया है। देश में और प्रदेश में विकास की लहर दौड़ रही है। विकास में बाधक बने विपक्ष को आईना दिखाया जायेगा।











