वन्यजीव के मांस सहित एक शिकारी चढ़ा वनकर्मियो के हत्थे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। पलिया कलां खीरी लखीमपुर खीरी जिले के इंडो नेपाल सीमा की तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में खुले में विचरण कर रहे वन्यजीवो को शिकारियों के द्वारा हो रहे शिकार को लेकर वन विभाग पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों के दिशा निर्देशन में लगातार जंगलों में शिकार कर रहे शिकारियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता प्राप्त कर रही है। जिसके चलते एक बार फिर वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पर वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शिकारी को वन्यजीव के मांस सहित धर दबोचा।












