विपुल जिम क्लब का हुआ उद्घाटन

मुकेश यादव
मधुबन (मऊ). स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को अशोक यादव लोहिया जिला पंचायत सदस्य ने विपुल जीम क्लब का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान अशोक यादव लोहिया ने जिम के माध्यम से युवाओं को कसरत करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सावचेत रहने की नसीहत दी।

कार्यक्रम में रोहित कुमार गौतम जिला पंचायत सदस्य, आनंद सोना, प्रदीप त्रिपाठी, विकाश मिश्रा, विश्वजीत श्रीवास्तव, शैलेश उर्फ राका, फैजान, राकेश यादव, मंटू यादव, सुधाकर यादव आदि मौजूद रहे।











