रणजीत सिंह हत्याकांड : घटना के 19 साल बाद आज सीबीआई की विशेष अदालत सुनायेगी राम रहीम सहित पांच को सजा

तारिक खान
रणजीत सिंह हत्याकांड को हुवे 19 सालो के बाद आज हत्यारोपी दोषियों राम रहीम सहित 5 को सीबीआई की विशेष अदालत सज़ा मुक़र्रर करेगी। इसके लिए पंचकूला पुलिस ने कड़ी सुरक्षा कर ली है। पुलिस ने शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया है। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात रहेंगे। बताते चले कि हत्या के मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम को तीसरी बार पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत सजा सुनाएगी।

रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा सुनाए जाने को लेकर पुलिस, सीआईडी, आईबी सहित सभी जांच एजेंसियों की तरफ से पंचकूला के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की तरफ से सभी जगह सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की गई है। रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में आठ अक्तूबर को डेरामुखी गुरमीतराम रहीम सिंह और कृष्ण कुमार को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) के तहत दोषी करार दिया है। वहीं, अवतार, जसवीर और सबदिल को कोर्ट ने आईपीसी की धारा-302 (हत्या), 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दिया है।











