अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने लगाया कांग्रेस के विरोध में पोस्टर और लिखा “नही चाहिए साथ तुम्हारा”

फारुख हुसैन
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने को लेकर किसानों का समर्थन कर रही वही अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने कांग्रेस के ही विरोध में सीतापुर व लखीमपुर में जगह-जगह होर्डिंग व पोस्टर लगवाये है। जिसमें संदेश दिया गया है कि सिख समाज को कांग्रेस की सहानुभूति नहीं चाहिए।












