रंजित हत्याकांड : अदालत ने किया फैसला सुरक्षित, कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा हुई पेशी में हाथ जोड़े खड़ा रहा राम रहीम

शाहीन बनारसी
डेस्क। डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत ने राम रहीम और अन्य पर सजा का अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिन में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सजा पर सुनवाई हुई। राम रहीम सुनारिया जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाथ जोड़े खड़ा रहा। कोर्ट के अंदर अन्य दोषी भी मौजूद रहे। सुनवाई के बाद फैसले का इंतजार किया जा रहा था, मगर इसे सुरक्षित रख लिया गया।

वहीं पुरे जनपद में इस फैसले के मद्देनज़र धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका सख्ती से पालन भी करवाया जा रहा है। कही भी बेवजह 5 लोगो को एक साथ नही खड़े होने दिया जा रहा है। इस फैसले के मद्देनज़र पुलिस व्यवस्था भी सख्त किया गया था। दिन भर लोग इस फैसले के आने का इंतज़ार करते रहे।











