सेल्फी विथ आर्यन खान वाला, NCB का मुख्य गवाह किरण गोसावी धोखाधड़ी मामले में पुणे से हुआ गिरफ्तार, बोला प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है, उसकी सीडीआर रिपोर्ट जारी हो

संजय ठाकुर संग शाहीन बनारसी
डेस्क। शाहरुख़ खान पुत्र आर्यन खान की गिरफ़्तारी के बाद सेल्फी मोड़ में फोटो वायरल होने के बाद चर्चा में आये किरण गोसावी को पुणे से एक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। गोसावी पर आरोप है कि नौकरी दिलवाने के बहाने उसने 3 लाख रुपया हड़प लिया था। वह वर्ष 2018 से फरार था। आर्यन खान केस में गोसावी मुख्य गवाह के तौर पर है। NCB ने उसको मुख्य गवाह बनाया है।

वहीं हिरासत में लेने से पहले मुख्य गवाह गोसावी ने कहा कि प्रभाकर सेल झूठ बोल रहा है। मैं बस इतना अनुरोध करना चाहता हूं कि उनकी सीडीआर रिपोर्ट जारी की जानी चाहिए। मेरी सीडीआर रिपोर्ट या चैट जारी की जा सकती है। प्रभाकर सेल और उनके भाई की सीडीआर रिपोर्ट और चैट सबकुछ जारी की जानी चाहिए जिससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। किरण गोसावी ने कहा कि कम से कम एक मंत्री या महाराष्ट्र से विपक्ष का कोई भी नेता मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। कम से कम उन्हें मुंबई पुलिस से अनुरोध करना चाहिए कि प्रभाकर सेल की सीडीआर और चैट जारी की जाए। एक बार उनकी रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।











