दालमंडी के पथरगलिया में समाजवादियो ने लगाया “हर बूथ पर यूथ कैम्प”

शाहीन बनारसी
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है। इस क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने “हर बूथ पर यूथ” का नारा देते हुए अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि वह उन नौजवानों के नाम वोटर लिस्ट में चढ़वाये जो इस विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदाता बनेंगे तथा उन लोगो के भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाये जो पिछले चुनाव में वोटर लिस्ट में नाम न आने के कारण वोट नहीं दे पाए थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता किशन दीक्षित के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के युवा नेता अम्बर, मो0 आमीन सिद्दीकी, शमशेर, राजा और शहनवाज़ जैसे नेताओं ने अपना योगदान किया।











