पुलिस कमिश्नर का हुआ हुक्म, तो सडको पर उतर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सम्भाल रखा था क्रिसमस पर शांति व्यवस्था

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी में कल गुज़रे क्रिसमस पर्व को लेकर काफी भीड़ भाड़ होने की संभावना को देखते हुवे वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने अपने अधिनस्थो को शांति व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण का आदेश दे रखा था। उनके आदेश के अनुपालन में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने बीती पूरी रात मेहनत और मशक्कत के साथ पर्व को शांति पूर्वक गुज़ारने के लिए रात भर मोर्चा संभाल रखा था।

इसी क्रम में दशाश्वमेघ थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा और लक्सा थानाध्यक्ष मिथिलेश यादव के द्वारा भी एसीपी अवधेश पाण्डेय की अगुआई में क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दरमियान संदिग्ध लोगो से पूछताछ भी किया गया। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस मुस्तैद दिखाई दी। रात 11 बजे के बाद सभी थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी और थानाध्यक्षो ने दुकानों को शासन के निर्देश पर बंद करवाया। रात भर पुलिस टीम चक्रमण करती रही।











