सदाबहार जवानी के नुस्खे,

(जान्हवी शर्मा)
हेल्दी खाने के बहुत फायदे होते हैं। सही और संतुलित आहार लेकर न सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है, बल्कि एजिंग साइन को भी रोका जा सकता है। खाने की कुछ चीजें ऐसी हैं जिनमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स की भरमार होती है। ये अनेक बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही, स्किन और बॉडी को हमेशा जवान बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। आइए, आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में, जो स्किन को हमेशा जवान बनाए रखती हैं।
– पपीता को गुणों की खान कहा गया है। यह आपके पेट का भी ख्याल रखता है। साथ ही, त्वचा की खूबसूरती को भी बनाए रखता है। यह कई बीमारियों से दूर रखता है और इसका स्वाद भी बेजोड़ है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसलिए इसके नियमित सेवन से त्वचा हमेशा जवान बनी रहती है।

– दही में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि दही में जीवित बैक्टीरिया होते हैं। ये पाचन में मदद करते हैं। कैल्शियम का अच्छे स्रोत होने के कारण ये ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है। साथ ही, स्किन को यंग बनाए रखता है
गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स आदि रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन सब्जियों में पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन, आइसोथियोसायनेट्स (जो विशेष रूप से ब्रोकली में पाया जाता है) कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। इनके नियमित सेवन से मनुष्य उम्रभर जवान दिखाई देता है।
– टमाटर में लाइकोपिन नामक तत्व पाया जाता है, जो एक तरह का कैरीटिनॉइड होता है। यह कैंसर प्रतिरोधकता उत्पन्न करता है। इसमें फ्यूमेरिक एसिड और क्लोरोजेनिक एसिड भी होता है। ये कार्सिनोजन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। टमाटर खाने से स्किन हमेशा ग्लोइंग और यंग दिखाई देती है।
सेब और स्ट्राबेरी जैसे फलों में घुलनशील फाइबर होते हैं। ये ब्लड शुगर के लेवल को कम करते हैं। कैंसर कोशिकाओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एंजाइम को अवरुद्ध कर देते हैं। साथ ही, इनमें प्रचुर मात्रा में एंटी-आक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कि उम्र को थामे रखते हैं।
– सब्जियां जैसे कद्दू, आम, खुबानी, शकरकंद, में बीटा कैरोटीन और विटामिन सी और एंजाइम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पाचन में सहायता करते हैं। साथ ही, त्वचा को जवान बनाए रखते हैं।
– सोया उत्पाद सोयाबीन, सोया का आटा, सोया दूध और टोफू आदि कम वसा और कैल्शियम से भरपूर होते हैं। सोया उत्पादों में जेनिस्टीन होता है, जिसे कुछ विशेष तरह के कैंसर की को कम करने वाले कारक के रूप में देखा जाता है। ये शरीर को भी जवान और स्वस्थ बनाए रखते हैं।
– संतरा, मौसमी, अंगूर, नींबू आदि में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें बायोफ्लेवोनॉइड और लाइमोनीन भी मिलता है। अध्ययन के द्वारा यह पता लगाया जा चुका है कि ये कैंसर उत्पन्न करने वाले पदार्थों (कार्सिनोजन्स) को दूर करते हैं। इन सभी चीजों में एंटी-आक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *