बलिया आंचलिक समाचार अंजनी राय के साथ

कमाण्डर की धक्के से युवक घायल, गम्भीर।
बलिया : फेफना थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिड्ढ़ा निवासी अनमोल नन्दन केरी (24) पुत्र महेन्द्र कैरी गुरूवार की सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल से बलिया आ रहे थे कि बनरही के पास कमाण्डर ने धक्का मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे बेहोी की हालत में गिरे पाये गये। उसी समय पर्चा दाखिल करने वालों की गाड़ियों का काफिला आ रहा था। जैसे ही एक नेता की नजर उसपर पड़ी वह अपना गाड़ी में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया  जहां इलाज चल रहा है। 


एनसीसी के संयुक्त वार्क प्रशिक्षण  शिविर में 370 कैडेट कर रहे प्रतिभाग।

बलिया : सुखपुरा इण्टर कालेज सुखपुरा बलिया में दो फरवरी 2017 से चल रहे संयुक्त वार्क प्रशिक्षण शिविर के कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल संदीप नयन ने बताया कि कैम्प में ड्रिल, हथियार प्रिक्षण, मैप रिडिंग, फिल्ड क्राफ्ट, वेटिंग क्राफ्ट से सम्बंधित कक्षाएं नियमित रूप से कुल प्रिक्षकों द्वारा चलायी जा रही है।  इस कैम्प में  कुल 370 छात्र/छात्रा कैडेर सहभाग कर रहे है। ए  एवं बी प्रमाण पत्र परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए प्रिक्षण दिया जा रहा है। कैम्प में  प्रत्येक सायं खेलकूद, वादविवाद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेरों के चतुर्मुखी विकास पर जोर  दिया  जा  रहा है।

प्रान्तीय अध्यक्ष का होगा भव्य स्वागत।

बलिया : रविवार को वृहस्पतिवार को 10 बजे सोल आडिट टीम महासंघ की बैठक सेन्ट मदर टरेसा स्कूल शंकरपुर (मझौली) में आहूत की गयी। जिसमें प्रदे अध्यक्ष सोल आडिट टीम  उत्तर प्रदे के आगमन पर जोरदार  स्वागत करने का निर्णय लिया गया। जिसमें अधिक से अधिक संख्या  में सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की गई। 


अरविन्द गांधी ने छोड़ी भाजपा, उपेक्षा का लगाया आरोप।

बलिया : मात्र 4-5 महीने पूर्व ही प्रदे भाजपा अध्यक्ष कैव प्रसाद मौर्य के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अ0भा0 उधोग व्यापार मंडल के प्रदें उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी का भाजपा से मोह भंग हो गया।  प्रदे अध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में उन्होनें कहा है  कि भाजपा व्यापारी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझती है। पार्टी में व्यापारियों तथा व्यापारी नेताओं का कोई सम्मान नहीं है। कहा कि मैं पार्टी में अपने आपको अत्यंत उपेक्षित महसूस  कर रहा हू। इसलिए मेरे लिए पार्टी में बने रहना सम्भव नहीं है। अतएव पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। श्री गांधी के इस्तीफे की चर्चा राजनैतिक गलियारों में विभिन्न ताह की टिप्पड़ियों के साथ जोर- शोर से हो रही है।

गुरूवार को कुल 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, एक साथ कई महत्वपूर्ण प्रत्याशियों के नामांकन से प्रशासन रहा हलकान।

बलिया : गुरूवार को कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिसमें बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा$भासपा गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में भासपा नेता अरविन्द राजभर, फूलन सेना सहित अन्य कई दलों के प्रत्याशी फूलन सेना के साहनी विरेन्द्र निाद, निर्दल प्रत्याशी के रूप में संजय  सिंह सहित तीन प्रत्याशी शामिल है। इसी क्रम में सदर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी  शामिल है। इसी क्रम में सदर विधानसभा  से बसपा प्रत्याशी नारद राय, निर्दल प्रत्याशी सुनील गुप्ता सपा प्रत्याशी लक्ष्मण गुप्ता तथा पूर्व में  बसपा प्रत्याशी रहे रामजी गुप्ता ने पार्टी से बगावत कर  निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर बसपा प्रत्याशी के रूप में उमांकर सिंह तथा भाजपा  प्रत्याशी रामएकबाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी  प्रकार बैरिया विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी जवाहर वर्मा ने पर्चा भरा। वहीं बेल्थरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी धनंजय कन्नौजिया तथा फेफना विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी  संग्राम सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया। एक ही दिन कई महत्वपूर्ण नेताओं के पर्चा दाखिले को लेकर प्रशासन पूरी तरह  सतर्क था। सुरक्षा व्यवस्था इतनी चुस्त थी कि कोई अन्य नागरिक सुरक्षा घेरे को तोड़ने में असफल रहा चाहे तहसील या कचहरी में उसका कोई अतिमहत्वपूर्ण कार्य क्यों न रहा हो। बहरहाल नामांकन प्रक्रिया  की शान्तिपूर्ण समाप्ति पर प्रशासन ने चैन की सांस ली। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की निगाहें चहुंओर लगी हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रेलवे स्टेन पर हंगामा सदर भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए उमड़े थे कार्यकर्ता।


बलिया : गुरूवार को  भाजपा के सदर प्रत्याशी आनन्द स्वरूप शुक्ल के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके ट्रेन से न  आने पर इतना हंगामा किया कि यात्री व अन्य लोग हतप्रभ रह गये। ज्ञातव्य है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को यह बताया गया  था कि श्री शुक्ला सद्भावना डाउन एक्सप्रेस से आने वाले हैं लेकिन वे ट्रेन से नहीं आये। उनके न आने से निराश कार्यकर्ताओं ने खूब हंगामा किया। प्रवेश द्वार पर तोड़-फोड़ भी की जिससे यात्रियों के साथ रेलवे स्टाफ, वेन्डर आदि में अफरा-तफरी मच गयी। बाद में सड़क मार्ग से पहुंचे श्री शुक्ल स्टेशन पर आये तब  कार्यकर्ता शान्त हुए तथा उनको फूल मालाओं से लादकर नगर भ्रमण  कराया। इस दौरान श्री शुक्ल नगर स्थित मन्दिरों में पूजा अर्चना की तथा सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अति उत्साह में किए गये इस हंगामे से लोगो में रोष व्याप्त।

बलिया के बीएसए डा0 राकेश सिंह मुख्यालय से समब्द्ध।



बलिया : उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा स्वीप के प्रभारी/द्वितीय नोडल अधिकारी डा0 राकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से सम्बद्ध करने का निर्देश दिया है। सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग उ0प्र0 शासन को लिखे गये पत्र में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 नीरज ने उक्त सम्बन्धी आदेश दिया है। ज्ञातव्य है कि डा0 सिंह निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी लगन से कार्य कर रहे थे। जिम्मेदारी से शत प्रतिशत मतदान कराने के उनके प्रयास को जन मानस से भी सराहना मिल रही थी ऐसे में उनके हटाये जाने पर प्रश्न चिन्ह लगना स्वाभाविक है।

प्रत्याशियों के काफिले  से कराहता रहा रोडवेज तिराहा।


बलिया : गुरूवार को एक दजर्न प्रत्याशियों  ने नामांकन दाखिल किया। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ दर्जनों गाड़ियों का काफिला  चल रहा था जिससे रोडवेज तिराहे पर इतना भयंकर जाम लग गया कि पैदल निकलना भी मुश्किल  हो गया। चूंकि नगर से कलेक्ट्रेट पहुंचने का वही एक मात्र रास्ता है क्योंकि हर प्रत्याशी नगर के प्रसिद्ध मन्दिरों में दर्शन पूजन करके ही नामांकन दाखिल करना चाहता था। नगर से कलेक्ट्रेट पहुंचने  का रास्ता राडवेज  से हो होकर ही है, इसलिये रोडवेज तिराहे पर भयंकर जाम लग गया। नामांकन दाखिल  कर प्रत्याशियों के वापस जाने के बाद ही जाम से मुक्ति मिल सकी।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *