भारतीय नौसेना का जांबाज कारनामा – समुंद्री लुटेरों द्वारा लुटने से बचाया व्यापारिक जहाज

मनोज गोयल(मंडल प्रभारी)
अपनी कर्मठता और सेवाभाव के लिए जानी जाने वाली भारतीय सेना के नौसैनिक अंग यानि भारतीय नौसेना के सैनिकों ने अपने बहादुरी,और साहस का परिचय देते हुए अरब सागर में व्यापारिक जहाज को लूटने और अगवा करने के प्रयासों में लिप्त समुद्री लुटेरों को मार भगाया और उस जहाज के लोगों को मुसीबत से बचा लिया।बता दें कि,ये लुटेरे लाइबेरिया के एक जहाज को हाइजैक करने आए थे।

समुद्री डाकुओं ने व्यापारी जहाज को अगवा करने के इरादे से घेर रखा था:
हुआ यूं था की भारतीय नौसेना का एक जहाज ‘आईएनएस शारदा’ जब अरब सागर में पेट्रोलिंग कर रहा था उसी वक्त समुद्री डाकुओं की करीब सात से आठ नावों द्वारा लूट और अगवा करने के इरादे से लाइबेरिया के एक व्यापारी जहाज को  घेर लिया।
लेकिन इसी दौरान लाइबेरिया के जहाज पर मौजूद लोगों ने भारतीय नौसेना से मदद मांगी और भारतीय नौसेना ने अपना फर्ज निभाते हुए ‘आईएनएस शारदा’ पर तैनात मारकोस कमांडो और हेलिकॉप्टर्स ने वहां जाकर समुद्री लुटेरों से चंगुल से लाइबेरिया के जहाज को बचाया और साथ ही समुद्री लुटेरों से मिले हथियारों को सीज़ भी कर दिया इसके बाद लाइबेरिया के जहाज को जाने दिया गया।क्योंकि नौसेना जब भी लुटेरों के हथियार जब्त कर सकती  है लेकिन नौसेना के पास उन्हें गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं होता है

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *