बाढ़ पीड़ितों के साथ अन्याय बर्दाश्त नही – सी.एम.

फारुख हुसैन 

लखीमपुर खीरी// लखीमपुर जिले की धरती पर पहली बार हमारे सी  एम ने कदम रखे और उन्होंने आते ही  बाढ़ पीड़तों को  समस्याओं को सर्व पारी मानते हुये बाढ़ पीड़ितों के साथ किसी भी तरह कमी पाये जाने पर  कार्यवाही की बात कहीं। 

बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का दौर करने लखीमपुर खीरी पहुँचे  यहाँ मुख्यमंत्री का खटोला दोपहर करीब डेढ़ बजे सिसैया के ओ एन जी सी हॉस्पिटल के मैदान में उतरा। और सीधे मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे। वह मौजूद सांसद विधायको के द्वारा  उनका स्वागत किया गया  इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुऐ बताया कि उत्तर-प्रदेश और दिल्ली दोनों ही सरकारे बाढ़ को लेकर गंभीर है। जिसको वे खुद और प्रभारी मंत्री और सिचाई मंत्री बराबर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे है
उन्होंने सभा में यह भी जानकारी दी कि प्रशासन बाढ़ पीड़तों कोई समस्या से निपटने के लिए बताया कि राहत कोष में पर्याप्त  है अगर और धन की आवश्यक्ता पड़ती है तो और पैसा दिया जायेगा। बाढ़ में जिनके घर मकान बह गये है। उन्हें तिरपाल और प्रधानमंत्री आवास दिलाने का प्रयास करें। दवाई , भोजन पानी की कोई कमी नही होनी चाहिये। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन सुनिचित करे कि पशुधन हानि को भी कैसे रोका जाये। पशुओ के लिये भी खाना और चारे की व्यस्था करे। साथ ही एन डी आर आफ और पी ए सी की टीमो को भी मुस्तैद रहने को कहा। साथ ही विधायक और सांसद भी बाढ़ पीड़तों का हालचाल लेते रहे।
वही प्रशासन ने बाढ़ पीड़तों को मदद प्रदान करने में लिये 500 पैकेट तैयार किये थे। जिसमें मुख्यमंत्री ने सात लोगों को मंच पर बुलाकर खुद पैकेट दिये। तो बाढ़ पीड़तों के चहरे खिल गये। मुख्यमंत्री द्वारा सहायता पाने वालों में विशम्भर दयाल, सोनेलाल, राजधर,सज्जन लाल, फैयाज खा, पवन आदि रहे। इस दौरान प्रभारी मंत्री गुलाब देवी,सांसद अजय मिश्र टेनी,विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव अवस्थी आदि मौजूद रहे।                        

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *