देवरिया – जमशेद (पंकज) होंगे पीस पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु दावेदार

अग्रसेन विश्वकर्मा

देवरिया। नगर निकाय चुनाव के महासंग्राम में पीस पार्टी ने भी अपने उम्मीदवार उतारकर दावेदारी पेश की हैं। पार्टी ने शहर के सीट से जमशेद उर्फ पंकज को नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी चुना है, जिनके विजय के लिए कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लग गये हैं।

उक्त बातें मंगलवार को पंकज ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। आगे उन्होंने कहाकि जनता ने अगर नगर की जिम्मेदारी दी तो ऐतेहासिक कार्य कर शहर को खूबसूरत बनाएंगे जो आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। अंत में जिलाध्यक्ष नसीम अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से जमशेद उर्फ पंकज के लिए निकाय चुनाव में जमकर मेहनत करने की अपील की।

इस दौरान राष्ट्रीय नेता अकबर अली, प्रदेश महासचिव शाबिर अली, प्रदेश सचिव अमीउल्लाह अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष मो०अलाउद्दीन अंसारी, मो०इद्रीश सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष नसीम अंसारी, मो०अली, ब्लॉक अध्यक्ष नन्द कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कयामुद्दीन अंसारी, सुहेल अख्तर समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *