आग से झुलसी दो महिलाओं की मौत

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। गंगापार के अलग अलग थाना क्षेत्र में गत दिनों खाना बनाते समय दो महिलाये झुलस गयी। जिनकी उपचार के दौरान स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गयी। जबकि एक का पति बचाने में गम्भीर रूपसे झुलस गया है।
पहली घटना सोरांव थाना क्षेत्र के अराइसपुर उर्फ ब्रिसनपुर गांव निवासी राजधानी की की 32 वर्षीय पत्नी अनीता 15 अगस्त को गैस के चूल्हे पर खाना बना रही थी। गैस लीकेज के चलते अनीता के कपड़ों को आग ने पकड़ लिया, वहीं मौजूद पति अनीता को बचाने में गम्भीर रूपसे झुलस गया। पड़ोसियों की मदद से दोनों को बचाकर नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह अनीता की मौत हो गयी। जबकि उसके पति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री, पति मजदूरी करता है।
दूसरी घटना होलागढ़ थाना क्षेत्र के जमुनी पुर गांव निवासी मिथलेश की 26 वर्षीय पत्नी रेनू 25 अगस्त को खाना बनाते समय झुलस गयी। परिजनों ने उसे बचाकर नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान रविवार की देर रात मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्री और पति मजदूरी करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *