भाजपा सरकार से है हर कोई परेशान – राजीव राय

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ. समाजवादी पार्टी विधानसभा घोसी के तरफ से वृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय के पास बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें केंद्र के साथ प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताने के साथ लोगो को जाति धर्म के आधार पर बाटने का आरोप लगाया।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि भाजपा सरकार में हर कोई परेशान है।किसानों द्वारा हक मागने पर उनके ऊपर लाठीचार्ज किया जा रहा है।जीएसटी,नोटबन्दी के द्वारा व्यापारियों,छोटे कारोबारियों को सड़क पर ला दिया गया।छोटे,मझोले उद्योगबन्द हो रहे है।लाखो नौजवान बेकार होकर दरदर भटक रहे हैं।हर जगह भ्रष्टाचार व्याप्त है।पीड़ित को और प्रताड़ित किया जा रहा है।जाति धर्म के नाम पर लोगो को बाटने का कार्य भाजपा और उसकी सरकारे कर रही है।अल्पसंख्यकों के अंदर भय का माहौल बनाकर भाजपा उनको डरा रही रही है।देश मे भय और भ्रष्टाचार का माहौल है।

पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि सपा आप कर्मयोगी कार्यकर्ताओ के बल पर 2019के चुनाव में विजय प्राप्त करेगी।आप हमेशा से पार्टी के लिए दिनरात मेहनत कर पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुचने का कार्य करते रहे है।कहा कि प्रदेश में जनता परेशान है।महिलाओ पर अत्याचार का ग्राफ बहुत बढ़ गया है।महिलाओं, बालिकाओं के साथ बलात्कार,छेड़ छाड़ की घटनाओं में में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है।प्रदेश विकास में तो नही महिलाओ के साथ उत्पीड़न,भ्रष्टाचार में अब्बल हो गया है।गरीब,मजूदर रोजी रोटी के लिये दर दर भटक रहा है।बिजली,की स्थिति बहुत ही खराब है।कार्यकर्ताओ से अपील किया कि अभी से चुनाव की तैयारी में जीजान से जुट जाय।जनता भाजपा से ऊब चुकी है,वह बदलाव चाही है।

विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर व प्रमुख सुजीत सिंह ने कहा प्रदेश में गुंडागर्दी, बलात्कार,जातिपात का बोल बाला है।हर कोई परेशान है।जिले में विकास कार्य ठप है।सड़के बड़े बड़े गड्डे का रूप ले ली हैं । बुनकर रोजी रोटी के लिए परेशान है।वह यह से पलायन कर रहा है।यह सब बाहरी के चुनाव जीतने से हो रहा है।जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिये उनको खोज रही है।परंतु घोसी से जीता और दूसरे नम्बर रहे का अतापता नही है।उनके दीदार को तरस रही है।प्रदेश में लाखों गरीबो के पेंशन बन्द है।आवास के नाम पर गांवो में मात्र दो से तीन आवास मिल रहे है।

कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा के पोल को खोलने के साथ सपा की नीतियों,सपा सरकार के समय हुए विकास कार्यो को लोगो को बताए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने तथा संचालन सपानेता राजेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया।बूथ सम्मेलन को प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव,अल्ताफ अंसारी,प्रमुख सुजीत सिंह,खुर्शीद खान,ममता चंद्रा, शैलेन्द्र यादव साधु,राजेन्द्र नाथ पाण्डेय,गोपाल सहानी,मुन्ना यादव,यादवेंद्र यादव,रामहरि चौहान,विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव,मुखलाल यादव आदि उपस्थित रहे ।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *