वाराणसी कांग्रेसजनों ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 133वां स्थापना दिवस

ईदुल अमीन

वाराणसी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी कांग्रेस कमेटी (जिला एवं महानगर) की तरफ से मैदागिन स्थित प्रसिद्ध पराड़कर भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज आयोजित इस संगोष्ठी के विशिष्ट अथिति क्रमशः राजेशपति त्रिपाठीजी (पूर्व सदस्य, विधान परिषद), पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा पूर्व विधायक अजय राय थे तथा आज के कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. आर. पी.पाठक, (राजनीतिशास्त्र विभाग, का.हि. विश्वविद्यालय) तथा प्रो. सतीश राय (राजनीतिशास्त्र विभाग, म.गां. काशीविद्यापीठ) ने  कांग्रेस के 133 सालों के इतिहास पर सिलसिलेवार प्रकाश डाला।

संगोष्ठी की शुरुआत कांग्रेस सेवादल के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ हुई । संगोष्ठी के प्रारम्भ में वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उपस्थित कांग्रेसजनों को कांग्रेस की नीतियों व सिद्धांतों पर चलने की शपथ दिलाई। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट वक्ता प्रोफ़ेसर आर. पी.पाठक  ने कहा कि –  शुरुआती दिनों से ही भारतीयता को लेकर चलने वाली पार्टी थी। उपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद को लेकर कांग्रेस ने अनेक आंदोलनो को मुखरित किया। गांधीजी ने अपने सपनो के भारत मे लिखा है कि मेरे सपनों का भारत वह होगा जिसमें हर गरीब से गरीब व्यक्ति भी खुशी की अनुभूति करेगा। जहां स्त्रियों को भी पुरुषों के बराबर अपने अधिकार और स्वातन्त्र्य का उपभोग कर सकें।

पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली रहा है। कांग्रेस ने भारत का निर्माण किया। कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों और विचारों से विश्व को प्रकाशित किया। कांग्रेस ने अपनी नीतियों और कार्यों से हमेशा देश निर्माण का कार्य किया। उन्होंने कहाकि आख़िर ऐसी क्या बात है कि देश की जनता ने लगभग सत्तर सालों तक कांग्रेस को सत्ता सौंपी। भाजपा की सरकार ने धर्म, जाति को हमेशा से चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल किया। कुम्भ, प्रवासी सम्मेलन जैसे तथाकथित अभिनव प्रयोग से ये लोग 2019 के चुनाव में आने की सब्जबाग देख रहे हैं। कांग्रेस की वैज्ञानिक सोच, जनता के प्रति कांग्रेस की नीतियों ने हमेशा से आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ा है। कांग्रेस वीरमनाओं की पार्टी है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय राय ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने लम्बे समय तक न सिर्फ आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि देश निर्माण में हर सम्भव अपना योगदान दिया। कांग्रेस की वैचारिकी ने देश को मज़बूती प्रदान किया। आज देश की जनता भाजपा से त्रस्त है। कांग्रेस का सुदीर्घ इतिहास, कांग्रेस का आंदोलनधर्मी स्वरूप, कांग्रेस की बेहतरीन नीतियों ने देश के लोगों को हमेशा से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेशपति त्रिपाठीजी ने कहा कि हमे अपनी नीतियों को जनता के बीच ले जाना होगा। जनता को कांग्रेस के बीच संवाद करने की जरूरत हैं। प्रोफ़ेसर सतीश राय ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का उद्भव उपनिवेशवाद के खिलाफ एक निर्णायक जवाब है। कांग्रेस की स्थापना को कुल मिलाकर बहत्तर लोगों ने मिलकर बॉम्बे में स्थापित किया। कांग्रेस ने देश मे अखिल भारतीयता का भाव भरा। कांग्रेस के शुरुआती अध्यक्ष अल्पसंख्यक वर्ग से हुआ करते थे, जो इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस ने हमेशा से समन्वित भारत की वकालत की। उन्होंने कहाकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन देश को मजबूती प्रदान किया। कांग्रेस ने जंग ए आजादी से लेकर आज तक देश को हर स्तर पर मजबूती प्रदान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से मूल्यों और वैज्ञानिकता को महत्व दिया। कांग्रेस ने राष्ट्रवाद को एक विशिष्ट आयाम दिया। कांग्रेस ने अपने सिद्धांतों, अपनी नीतियों से देश को सींचा और देश का सफल नेतृत्व किया। वही संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीताराम केसरी ने कहा कि आज देश कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस को मना रहा है। कांग्रेस का 133 वर्षों का इतिहास खुद में एक ऐतिहासिक दस्तावेज है। कांग्रेस ने इन 133 वर्षों में देश को गौरवान्वित करने के अनेकों अवसर दिए। हमारे क्रांतिवीरों ने आने विचारों , सिद्धांतों, नीतियों से इस देश को एकता के सूत्र में पिरोकर भारत का रूप दिया। आज हम जहां हैं, वह सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की ही वजह से हैं। कांग्रेस के ध्वज का स्वरूप राष्ट्र की समन्वित भावना को चरितार्थ करता है।

वाराणसी कांग्रेस की तरफ से स्थापना दिवस  के अवसर पर वाराणसी के अलग – अलग हिस्सों से आये वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अंगवस्त्रम एवं पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया। आज जिन वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मानित किया गया उनके नाम हैं कुमार चौधरी, शिव रतन मलौरिया, विलकिस बेग़म, लाल चंद्र पाण्डेय, बब्बन सिंह, महेश नवलगढ़िया, स्वर्णजीत सिंह, राजेश खत्री, जनार्दन सिंह, पनारू राम, हाजी बरक़तउल्लाह अंसारी तथा मुकुंद लाल टण्डन। वाराणसी कांग्रेस तरफ से आयोजित इस स्थापना समारोह में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रजानात शर्मा, सीताराम केसरी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय,सतीश चौबे, दिग्विजय सिंह, प्रोफसर सतीश राय, राकेश चंद्र,अनिल श्रीवास्तव, फ़साहत हुसैन “बाबू”, अनिल श्रीवास्तव “अन्नू”, दुर्गा प्रसाद गुप्त, देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र कपूर, मणीन्द्र मिश्रा, जिला एवं महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीरा तिवारी, ऋतु पाण्डेय, पूनम कुण्डू, पार्षद गुलशन अंसारी, वकास अंसारी, असलम खां, बेलाल अंसारी, संजय सिंह, मयंक चौबे , प्रभात वर्मा, मनोज द्विवेदी, ओम पाण्डेय, जितेंद्र श्रीवास्तव, गौरव कपूर, आशीष सिंह, ओम शुक्ला, अफरोज अंसारी, बबलू महंत, छेमेन्द्रमणि त्रिपाठी, शम्शी भाई  समेत बड़ी संख्या में वाराणसी कांग्रेस (जिला एवं महानगर ), महिला कांग्रेस (जिला एवं महानगर), कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस सम्मानित पधाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। संचालन प्रोफ़ेसर सतीश राय ने किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *