सिर्फ अमित शाह ही नही और भी भाजपा के बड़े नेताओ का चल रहा इलाज, जाने किसको क्या हुई है बिमारी

आफताब फारुकी

नई दिल्ली. स्वास्थ के दृष्टिकोण से भाजपा के आज कल बुरे दिन चल रहे है। पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वाइन फ्लू के कारण एम्स में भर्ती होने की सुचना पर लगा जैसे पूरी पार्टी ही बीमार हो चली है। वही दूसरी तरफ अगर गौर करे तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी बिमारी के चलते अस्पतालों का रुख किये हुवे है। मौजूदा प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव रामलाल भी नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों की एक टीम रामलाल का इलाज कर रही है। रामलाल हाई फीवर से ग्रसित बताये गये है।

भाजपा के इन बीमार नेताओं में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद और नितिन गडकरी शामिल हैं। सबसे अधिक क्रिटिकल स्थिति में गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर है, जो कैंसर से जूझ रहे हैं। वही दूसरी तरफ अरुण जेटली और सुषमा स्वराज का कि़डनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसमें से अरुण जेटली विदेश में इलाज करवाने गये है।

बीते दिनों नितिन गडकरी का शुगर लो होने के कारण वह बेहोश हो गए थे। वही गुज़रे मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को सीने में दर्द के कारण एम्स में ही एडमिट कराया गया था। बताते चले कि बीमारी के कारण पिछले साल केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन हो गया था।  वर्त्तमान में भाजपा के अमित शाह स्वाइन फ्लू के कारण एम्स में एडमिट हैं। रामलाल की तबियत अचानक खराब हो गई है। उनको नोएडा स्तिथ कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है, रविशंकर प्रसाद को सांस लेने वाली नली में दिक्कत के बाद बीते सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया। मनोहर पर्रिकर कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। पर्रिकर अग्नाशय संबंधी बीमारी से ग्रसित हैं। पर्रिकर ने साल 2018 की शुरूआत में करीब तीन महीने तक अमेरिका में इलाज कराया था। इसके बाद दिल्ली के एम्स में भी उनका इलाज चला था। वह करीब 11 महीने से बीमार चल रहे हैं। नए साल के पहले दिन वह ड्रिप लगाकर सचिवालय पहुंचे थे।

अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इस दौरान जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को सौंपी गई थी। इससे पहले सितंबर, 2014 में जेटली ने वजन कम करने वाली बैरियाट्रिक सर्जरी कराई थी। उन्होंने यह सर्जरी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में कराई थी, लेकिन कुछ जटिलताओं की वजह से बाद में उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया गया था। कुछ साल पहले वह हॉर्ट की भी सर्जरी करा चुके हैं।

सुषमा स्वराज ने अपनी खराब सेहत के कारण आगामी चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। 2016 में खराब तबीयत के कारण सुषमा को एम्स में एडमिट होना पड़ा था। उनकी किडनी फेल हो गई है और वह डायलिसिस पर हैं। बाद में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई। इसके बाद से सुषमा सार्वजनिक मंचों पर कम ही नजर आती रहती हैं। नितिन गडकरी की भी तबीयत खराब चल रही है। पिछले महीने वह एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे। उनका शुगर लेवल लो हो गया था। इससे पहले वह दिल्ली में संसद मार्च के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *