पटेल सेवा संस्थान ने मनाई शिवाजी महाराज की जयंती

प्रत्युष मिश्रा 

बांदा। पटेल सेवा संस्थान शहर बांदा में भारत में स्वराज्य के जन्मदाता कुर्मी कुल गौरव शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती मनाई गयी। संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा उनकी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

जयंती समारोह में संस्थान के अध्यक्ष कृष्णेन्द्र भाई पटेल ने शिवाजी महाराज को भारतीय इतिहास के सबसे पराक्रमी योद्धा के साथ साथ निडरता और साहस की प्रतिमूर्ति बताया। एडवोकेट राममिलन सिंह पटेल ने कहा कि शिवाजी महाराज को महान योद्धा, कुशल रणनीतिकार, प्रतिभावान राजनीतिज्ञ तथा सजग व निपुण प्रशासक के रूप में हमेशा याद किया जायेगा। संस्थान के महामंत्री विद्याभूषण सिंह पटेल ने कहा कि शिवाजी महाराज सच्चे अर्थो में एक महान राष्ट्र निर्माता थे। जिन्होने सबसे पहले व्यवस्थित नौ सेना का गठन किया था।

उपाध्यक्ष द्वारिका सिंह पटेल ने कहा कि शिवाजी महाराज ने एक ऐसे विचार को जन्म दिया, जिस विचार ने भारत में मराठा सम्राज्य का विस्तार दक्षिण से लेकर उत्तर तक किया था। गोष्ठी का संचालन बीरेन्द्र सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर यतेन्द्र भाई पटेल, नीरज भाई पटेल, रणविजय सिंह, अरविन्द सिंह, धीरेन्द्र सिंह पटेल, राजकुमार, आर बी सिंह पटेल आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुये शिवाजी महाराज के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान रामकिशोर सिंह, महेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *