Categories: Mau

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक हुई सम्पन्न

संजय ठाकुर

मऊ :जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक आगामी त्यौहार होली को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से रखी गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद के चारों तहसीलों से आये सम्मानित नागरिकों से स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी। चारों तहसीलों से आये सम्भ्रान्त नागरिकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं बतायी गयी जिसमें सबसे ज्यादा समस्या विजली, पानी एवं साफ-सफाई की बतायी गयी। जिसपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं विद्युत अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि त्यौहार से पहले सम्बन्धित जो भी समस्याएं हैं उनको दुर करा लें। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के जिला चिकित्सालय एवं चारों तहसीलों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होली के दिन खुलने तथा डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहेगी, क्योकि होली के दिन घटनाएं ज्यादा होती हैं। जिलाधिकारी ने मुस्लिम भाईयों से कहा कि होली के दिन जिम्मेदार लोग मस्जिदों के पास खडे़ रहेंगे जिससे कि कोई रंग मस्जिदों के दिवारों पर पड़ जाता है तो उसे तुरन्त साफ करा दें जिससे विवाद का कारण न बन सके। इसके साथ ही साथ जिलाधिकारी ने आगामी लोक सभा सामान्य निवाचन 2019 के लिए लोगो से अपील की गयी कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करें। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर द्वारा बताया गया कि होली का त्यौहार अमन शान्ति एवं आपस में मिलने जुलने का त्यौहार है इससे घरों में खुशिया आती हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गाय कि पुलिस हर स्थान पर मौजुद रहेगी आप सबके सहयोग से त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने विवादित मामलों को संबंधित थानाध्यक्षों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात के नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाने तथा कम उम्र के बच्चों को वाहन न चलाने की अपील की गयी। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पुलिस जुलुस के साथ रहेगी लेकिन वर्दी पर रंग न फेकने की बात कही गयी। शान्ति पीस कमेटी के अध्यक्ष मदन बाबू द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी शान्ति ढंग से होली का त्यौहार मनाया जायेगा। नगर पलिका चेयर मैन तैयब पालकी द्वारा बताया गया कि नगर पलिका में हल्प डेस्क स्थापित किया गया है होली पर किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसकी सूचना अवश्य दें जिससे मौके पर पहुंच कर समस्या का निस्तारण किया जाय। बैठक का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वार किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी, समस्त थानाध्यक्ष, मौलाना इफ्तेखार, मौलाना खुर्शीद, खुर्शीद खान, अबुफैसल, अफजाल अंसारी, युसुफ खान, अल्ताफ प्रधान, प्रदीप वर्मा, नरसिंह सिंह, सर्वेश दूबे, उमाशंकर उमर, संजय वर्मा, विजय राजभर जिला महामंत्री भाजपा सहित प्रधान उपस्थित रहें।

aftab farooqui

Recent Posts

ड्रामा-ए-इश्क, सेक्स और फिर ब्लैकमेलिंग बनी रेशमा के खौफनाक क़त्ल की वजह, जाने कैसे आया राशिद पुलिस की पकड़ में

तारिक आज़मी डेस्क: बेशक इश्क खुबसूरत होता है। मगर इश्क अगर ड्रामा-ए-इश्क बने तो खतरनाक…

3 hours ago

गर्लफ्रेंड ने शादी से किया इंकार तो BF ने रस्सी से जकड़कर किया रेप… दोनों गालों पर लोहे की गर्म रॉड से लिखा अपना नाम AMAN

फारुख हुसैन लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,…

3 hours ago