नागरिक अधिकार पार्टी का गठन, मुन्नालाल बने अध्यक्ष

प्रत्यूष मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वराज पैंथर के बैनर तले शुक्रवार को शहर के जहीर क्लब मैदान में जनभावना सम्मान गोष्ठी और धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिक अधिकार पार्टी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मुन्नालाल दिनकर को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। सभी की सहमति से फौजी राजबहादुर सिंह कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर द्वारा प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया गया।

नागरिक अधिकार पार्टी के अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर ने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर खड़ा करने का खाका खींचने के लिए जल्द ही जिलों की इकाइयां गठित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के समक्ष जलद ही आवेदन प्रस्तुत करके रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर पार्टी की बेठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव लड़ने से संबंधित चर्चा करते हुए निर्णय लिया जाएगा। दिनकर ने कहा कि वर्षों से सताए गए लोगों को अभी तक पूरा अधिकार हासिल नहीं हो पाया है। इसलिए हमारी पार्टी सभी नागरिकों को संपूर्ण अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने ‘सबाके अधिकार दिलाना है, संपूर्ण स्वराज लाना है’ का नारा दिया।

प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव फौजी राजबहादुर सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के लिए संघर्ष करने वाले वह लोग जो हाशिये पर भेज दिए गए हैं, हमारी पार्टी उन्हें सम्मान देगी और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाएगी। उनहोंने कहा कि बहुत से नौजवान हैं जो राजनीति में आगे आना चाहते हैं, लेकिन जो लोग पहले से राजनीति में काबिज हो चुके हैं, वह नई पीढ़ी को जगह नहीं देना चाहते हैं। सभी लोगों ने हर्षाेल्लास के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्नालाल दिनकर का स्वागत किया और नारा दिया ‘ऊपर नीला अंबर है, नीचे हरियाली सूखी है, देखो बेईमानी अमीरों की, आधी आबादी भूखी है’। कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद रैकवार, भोला प्रसाद वर्मा, केशपाल वर्मा, राजबहादुर सिंह भारतीय, राजबहादुर अनुरागी, केपी गौतम, संत धर्मराज यादव, केशव प्रसाद वर्मा, रामबाबू वर्मा, रामगोपाल वर्मा, रामकिशोर वर्मा, दयाराम कोटार्य ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में श्रीराम वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, रामऔतार वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, राजनारायण अनुरागी, महेंद्र सिंह लोहिया, कमलेश कुमार चैधरी, भरत बाबू यादव, रज्जनलाल यादव, वीर भवन कोटार्य, डा. संजय सोनी, कामता कोटार्य, रमेशचंद्र पेंटर, कोदूराम कोटार्य, कैलाश वर्मा, रामकृपाल कोटार्य, छेदुवां वर्मा, रामकेश कबीर, विजय कुशवाहा, रामनरेश वर्मा, शिवपूजन वर्मा, राजकुमार वर्मा, रामशरण वर्मा, गनेश कुशवाहा, रामराज गौतम, रामसनेही वर्मा, अशोक कुशवाहा, पंकज वर्मा, सुनीता प्रजापति, रीता कोटार्य, तुलसा वर्मा, चुनिया वर्मा आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *