जलभराव व भारी बरसात से लोनी हुई जलमग्न, ट्रैफिक हुआ बाधित

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी क्षेत्र में बरसात के बाद रह रहे लोगों को जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के चलते लोनी में शनिवार को दिल्ली सहारनपुर मार्ग, भोपुरा मार्ग समेत कई कालोनियों में जलभराव हो गया। बरसात के पानी भरने से करीब दो दर्जन से अधिक वाहन बंद हो गए। लोगों ने धक्का लगा कर अपने वाहन निकाले। वहीं जलभराव से लोगों को जाम से जुझना पड़ा।

लोनी विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ी समस्या जल भराव की समस्या है। इसका मुख्य कारण लोनी के पानी की निकासी नहीं होना है। हलकी सी बरसात में लोनी की लाइफ लाइन कहे जाने वाले दिल्ली सहारनपुर और भोपुरा मार्ग पर जलभराव हो जाता है। इन मार्गों पर रोजाना करीब 10 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। शनिवार को हुई बरसात के बाद मार्ग के दोनों तरफ जलभराव हो गया। इंदिरापुरी, दो नंबर, जवाहर नगर, अशेक विहार, इकराम नगर, प्रेम नगर के सामने करीब चार फुट तक पानी भर गया। जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानी हुई। इस दौरान करीब दो दर्जन से अधिक वाहन पानी भरने से बंद हो गए। लोगों ने धक्का मारकर बंद वाहनों को निकाला। इस दौरान मार्ग पर जाम लग गया। वाहन चालकों की करीब तीन किलोमीटर तक कतारे लग गई। वाहनो की कतारे सुबह करीब 11 बजे से देर शाम तक लगी रही।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *