विश्व हिन्दू महासघ ने धूमधाम से मनाई गौरक्षा के राष्ट्रीय मंहत की पांचवी बरसी

गौरव जैन 

रामपुर – विश्व हिन्दू महांसंघ की ओर से गौ रक्षा राष्ट्रीय महंत, और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के गुरू श्री बृम्हलीन अवैध्य नाथ जी महाराज की पांचवी वर्षी के मौके पर जिला सहकारी बैकं सभा हाल में समरस्ता सह भोग कार्यक्रम का विश्व हिन्दू महांसंघ के जिलाध्यक्ष वीर सिहं राठौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी योगेन्द्र सिहं प्रदेश अध्यक्ष गौ रक्षा प्रकोष्ठ द्वारा मां सरस्वती और स्व0 अवैध्य नाथ जी महाराज के चित्रपर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। इसे मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की आज गुरू अवैध्य नाथ जी महाराज की पांचवी वर्षी पर हमसब लोग उनको सच्ची श्रद्वाजंलि देने के लिए पहुंचे है। गुरू जी ने हमेश अपने जीवन काल में सन्त भेष भूषा में रह कर गौ रक्षा के अलावा हिन्दू हित और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य के लिए अन्त तक सर्घष करते रहे। हमें उनके बताए मांर्ग तथा विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ के नेतृत्व चलकर संगठन और उनके विचारों का मजबूती से आगे बढाना होगा उन्होने कहा की हर जनपद में किसानों को आवारा पशुओं से परेशानी हो रही है इसके लिए प्रदेश सरकार ने हर जिले में गौशाला बनाने के लिए एक करोड रूपये दिये लेकिन कही भी पूरा पैसा नही लगाया गया है।

इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को भेजी है।जांच कराकर दोषियो पर कार्यवाही कराई जायेगी। इसके अलावा विष्व हिनदू महासघ बरेली मडल प्रभारी पप्पू पहलवान, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णू सिंह रावत, जिला महामंत्री सतोष सिहं चौहान,राम सिहं यादव,नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश प्रजापति, विध्या राम, भगत मंगली राम आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र शर्मा, कैलाश  सिहं ने किया।अन्त में जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार व्यक्त किया इस मौके पर धर्मपाल सिह तोमर अतुल सिहं, संदीप सिहं, जमुना प्रसाद,  महिला मात्र शक्ति की पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा रावत,पूर्व नगर अध्यक्ष चम्पा देवी, रीना सिह, गोपाल गिरी महाराज,विष्णु गुप्ता, प्रेम शकर, विनोद यादव, रवि रावत, आमवीर सिहं, आदि लोग मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *