जानलेवा हमले में बाल बाल बचे प्रधान पति

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना ग्राम पंचायत में गुरुवार की रात्रि निमंत्रण पर गए अरदौना प्रधान पति  संतोष सिंह पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है। गुरुवार की रात्रि में अरदौना निवासी श्री धोबी की पुत्री की शादी थी। जिसमें  गांव के अन्य लोग तथा प्रधान पति संतोष सिंह भी निमंत्रण देने गए थे।

श्रीधोबी के दरवाजे पर ही कतिपय लोग संतोष सिंह से प्रधानी को लेकर उलझ गए। गांव के लोगों के समझाने बुझाने के बाद दरवाजे पर से लड़ाई झगड़ा करने वाले  हट गए। ज्योहि ही संतोष सिंह वहां से अपने घर जाने लगे तो बीच  रास्ते में आधे दर्जन लोग एकाएक उन पर हमला बोल दिए। जिससे संतोष सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उनका सिर और पीठ फट गया। रात्रि में पीड़ित के मामा घनश्याम सिंह पुत्र स्वर्गीय कामता सिंह हलधरपुर थाने में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दिया।

थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार घायल संतोष सिंह का डॉक्टरी मुआयना सीएचसी रतनपुरा मेंं कराया। हमलावरों खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वादी मुकदमा की तहरीर पर 5 नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा पजीकृत कराया गया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *