रेखा शर्मा ने कांग्रेस की नीतियों को लेकर बाटा खुद सडको पर खड़े होकर परचा

अनुपम राज

वाराणसी। रामनगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता रेखा शर्मा ने आज रामनगर की सडको पर खड़े होकर अपने साथी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस द्वारा प्रचारती प्रसारित जन जागरूकता का परचा बाटा।

इस दौरान हमसे बात करते हुवे रेखा शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा गरीबो के दमन करने की जो योजनाये चलाई जा रही है कांग्रेस पार्टी इसका कडा विरोध कर रही है। इसी क्रम में झूठ का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस जन जागरूकता हेतु पर्चो को तकसीम कर रही है। हम आम जनता को बताना चाहते है कि उनके हक़ की उनके थाली की रोटी किस प्रकार से छीनी जा रही है और अमीरों के प्लेटो में सजाई जा रही है। गरीबो को सिर्फ झूठ और आश्वासन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय मोदी जी ने कहा था कि हम सिर्फ 50 दिन आपसे मांग रहे है मगर आप खुद देखे, इस नोटबंदी ने सिर्फ गरीबो को तोड़ कर रख दिया। पीएमसी घोटाले पर चुप भाजपा सरकार बहती हुई अर्थव्यवस्था पर खामोश है और झूठे सपने दिखा रही है।

उन्होंने कहा कि आरसीईपी के माध्यम से गरीब किसानो का शोषण करने को तैयार भाजपा सरकार को हम ऐसा करने नहीं देंगे। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर वार करते हुवे कहा कि योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। रोज़ रोज़ हत्या, लूट और बलात्कार जैसे मामलो के संज्ञान में आने के बाद कान भी थक चुके है। आम जनता दहशत के साये में जी रही है। मगर योगी सरकार इसके ऊपर कोई ठोस कदम नही उठा रही है।

रेखा शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में मिड डे मिल योजना के अंतर्गत अंडे को लेकर मचे सियासी घमासान पर रेखा शर्मा ने कहा कि यह योजना सरकार ने पौष्टिक आहार हेतु चलाई है। आज मध्य प्रदेश में भाजपा इसका कथित रूप से केवल इस कारण विरोध कर रही है क्योकि योजना कांग्रेस सरकार चला रही है। उसका आस्था और आम जनता की सेहत से कोई लेना देना नही है। भाजपा केवल सियासत कर रही है। वही भाजपा की महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में अंडे की व्यवस्था को लागू किया था और आज भी वहा चल रही है तब भाजपा ने इसका विरोध नही किया।

इस दौरान पर्चो का वितरण सडको पर आम नागरिको को किया गया। रास्ता चलते आने जाने वाले सभी लोगो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रचारित पर्चा दिया गया। लोगो को कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान कई दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सडको के दोनों तरफ खड़े होकर हर आने जाने वाले नागरिको को पर्चो का वितरण किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *