बिहार: लॉकडाउन में किराये पर कमरा लेने गई महिला के साथ की छेड़खानी

गोपाल जी

पति से झगड़ा होने पर पत्नी ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अलग रहने का फैसला कर लिया। गुरुवार को वह बच्चे के साथ किराये का कमरा खोजने के लिए पुनाईचक पहुंची, जहां भाड़े पर रूम दिखाने के बहाने आरोपित ने उससे छेड़खानी की। पीड़िता की सूचना पर एसकेपुरी पुलिस ने आरोपित संजय कुमार निवासी पुनपुन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कमरे से पांच लीटर देसी शराब भी बरामद हुई। छेड़खानी और शराब बरामदगी के मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया, जबकि पीड़ित पति के साथ घर लौट गई।

पीड़िता एसकेपुरी में पति व बच्चे के साथ किराये पर रहती है। उसका पति मनेर का रहने वाला है। किसी बात को लेकर बुधवार की रात में दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर महिला गुरुवार की सुबह किराये पर कमरा खोजने के लिए शास्त्रीनगर थाने के पुनाईचक पहुंची। पीड़िता का आरोप था कि यहां संजय नाम का यह युवक मिला और रूम दिखाने के लिए उसे अपने साथ बसंत विहार कॉलोनी ले गया। कमरे पर पहुंचने के बाद वब छेड़खानी करने लगा।

इस पर महिला ने पति को फोन करके घटना की जानकारी दी। भागते हुए पति एसकेपुरी थाने पहुंचा और थाना प्रभारी नीरज कुमार को जानकारी दी। महिला के पति को साथ लेकर थाना प्रभारी  बसंत विहार कॉलोनी पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *