दुधवा पार्क को नुकसान पहुंचा रहे हैं नेपाली पड़ोसी, ईंट भट्टा मालिक जलौनी के लिए स्थानीय लोगों को भेजते हैं दुधवा

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी. दुधवा नेशनल पार्क के गौरीफंटा इलाके में इन दिनों पड़ोसी देश नेपाल के लोग खासा नुकसान पहुंचा रहे हैं । जंगल को बचाने के लिए जो तारों की मदद से जो बाढ़ लगाई गई थी वह भी पड़ोसी नेपालियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई है। क्योंकि नेपाल से भारत आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में एसएसबी भारतीय आधार कार्ड और नेपाली नागरिकता देखकर ही भारत में एंट्री कर रही है। जिन लोगों के पास भारतीय आधार कार्ड और नेपाली नागरिकता नहीं होती है

उनका पहला प्रयास भारतीय सीमा में घुसने के लिए दुधवा नेशनल पार्क का जंगल ही होता है। ऐसे में वह कटीले तारों की लगी बाढ़ को नुकसान पहुंचा कर भारत में लगातार एंट्री कर रहे हैं। जिस पर वन विभाग गौरीफंटा मौन हैं। विभाग में कई लोग वर्षों से गौरीफंटा में टिके है और यही रूके रहना चाहते हैं, क्योंकि यह भारत नेपाल से जुड़ने वाला बॉर्डर है यहां तमाम तरह का धन उपार्जन होता है इसलिए वह अपनी कुर्सी छोड़ने के लिए तमाम जुगाड़ कर ही लेते हैं।

पड़ोसी देश नेपाल में सीमा पर जंगलों के सफाए के बाद अब खीरी समेत तराई के जंगल नेपाली वन माफिया के निशाने पर हैं। हाल ही में वन विभाग की उच्चस्तरीय टीम की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि यहां भी अवैध कटान के मामलों इंकार नहीं किया जा सकता है। उच्चस्तरीय टीम ने बॉर्डर पर नेपाल की ओर लगे ईट भट्ठा में दुधवा की लकड़ी जलाए जाने की संभावना व्यक्त की थी। नेपाली ईट भट्ठा मालिक स्थानीय लोगों से नगद पैसा देकर सुखी जलौनी भारतीय क्षेत्र से मंगाते हैं जिससे दुधवा को रोज नुकसान हो रहा है।

दुधवा नेशनल पार्क की 55 किलोमीटर और उत्तर खीरी वन प्रभाग की करीब 20 किलोमीटर सीमा नेपाल से सटी हुई है। सीमा पर जंगलों की सुरक्षा का दायित्व वन विभाग के साथ-साथ एसएसबी के हवाले है। तमाम खुफिया एजेंसियों, वन विभाग और एसएसबी की तैनाती के बावजूद वन माफिया खुली सीमा से जंगल में घुस कर रातों रात सीमा पार कर पेड़ों को काटकर लकड़ी नेपाल उठा ले जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में नेपाल में सीमा के पास कई आरा मशीनें लग गई हैं। जहां लकड़ियों का चिरान हो रहा है।

दुधवा नेशनल पार्क समेत खीरी के जंगल कीमती साल और सागौन के पेड़ों से भरे हैं। पिछले कुछ वर्षों में कितने पेड़ों का कटान हुआ, इसका आकलन किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में सैकड़ों पेड़ों का कटान हो चुका है।

खीरी के वन प्रभागों में जंगल की स्थिति 

दुधवा नेशनल पार्क                 68000 हैक्टेयर

उत्तर खीरी वन प्रभाग               40000 हैक्टेयर

दक्षिण खीरी वन प्रभाग             44000 हैक्टेयर

किशनपुर सेंक्चुरी                  20400 हैक्टेयर

दुधवा की नेपाल से लगी सीमा    55 किलोमीटर

उत्तर खीरी वन प्रभाग की सीमा   20 किलोमीटर

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *