चेहरे के धब्बो यानि पिग्मेंटेशन से है परेशान तो इस्तेमाल करे ये घरेलु नुस्खे, मिलेगा मनचाहा लाभ

शिखा प्रियदर्शिनी

डेस्क। चेहरे पर बहुत से लोगों को पिग्मेंटेशन की दिक्कत होती है। इससे चेहरा तो साफ दिखता है लेकिन होंठों के आसपास की स्किन काली पड़ जाती है और लगने लगता है जैसे मैल जमा हुआ है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे धूप के संपर्क में लंबे समय तक रहना, बहुत ठंडे वातावरण में रहना, केमिकल्स वाले लिप बाम या लिपस्टिक इस्तेमाल करना या किसी मेडिकेशन के चलते। आप इस पिग्मेंटेशन की दिक्कत से घरेलू उपायों की मदद से छुटकारा पा सकते हैं। आइये जानते है उन घरेलु नुस्खो को जो आपको इस समस्या से निजात दिलवा सकते है।

एलोवेरा: एलोवेरा में मौजूद तत्व पिग्मेंटेशन को कम कर सकते हैं। ये मुंह के आसपास की डार्क स्किन को हल्का करने के साथ-साथ मुरझाई त्वचा में भी जान भर देगा। इसके प्रयोग से कोई साइड इफेक्ट भी नही होता है।

बेसन: स्किन पिग्मेंटेशन को कम करने में बेसन भी बेहद असरदार है। आधा चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दूध की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं और मुंह के आसपास की स्किन पर लगा लें।

लाल प्याज: प्याज के रस का इस्तेमाल चेहरे से दाग-धब्बे हटाने वाली क्रीम में किया जाता है। हाइपरपिग्मेंटेशन में आप लाल प्याज को सुखा कर उसका पाउडर मुंह के आसपास लगा सकते हैं। इसे 5 मिनट बाद ही धो लें।

पपीता : ये ना सिर्फ पिग्मेंटेशन बल्कि ब्लेमिशेज को भी दूर करता है। पपीते के गूदे को लेकर उसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डाल दें। पेस्ट बनाकर मुंह के आस-पास लगाएं और 10 मिनट रखकर धो लें।

दूध : रूई को दूध में डुबाएं और मुंह के आसपास लगा लें। आप 5 मिनट के लिए इसे दिन में दो बार लगा सकते हैं। यह धब्बों को हल्का करता है।

डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। PNN24 इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *