ब्रेकिंग न्यूज़: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, केबिल सस्पेंशन बृज टूटने से 400 लोग पानी में गिरे, देखे मौके का दर्दनाक वीडियो

तारिक़ आज़मी

डेस्क: गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में आज एक केबल पुल गिर गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे। मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक मोरबी में आज सस्पेंशन ब्रिज गिर गया। करीब 100 लोगों के अभी भी पानी में फंसे होने की आशंका है। इस पुल को चार दिन पहले मरम्मत के बाद खोला गया था। अभी 26 अक्टूबर को इस पुल को मरम्मत के बाद खोला गया था।

दुर्घटना आज रविवार की शाम करीब 7 बजे हुई है। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। इसी पुल से राजा प्रजावत्स्ल्य राजमहल से राज दरबार तक जाते थे इस ब्रिज का निर्माण मोरबी के राजा प्रजावत्स्ल्य सर वाघजी ठाकोर की रियासत के दौरान हुआ था। उस समय राजा राजमहल से राज दरबार तक जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते थे। राजशाही खत्म होने के बाद इस पुल की जिम्मेदारी मोरबी नगर पालिका को सौंप दी गई थी। लकड़ी और तारों से बना यह पुल 233 मीटर लंबा और 4.6 फीट चौड़ा है।

यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था। इसके बाद इस पुल का कई बार रेनोवेशन किया जा चुका है। हाल ही में दिवाली से पहले इसके मरम्मत का काम 2 करोड़ की लागत से किया गया था।

फिलहाल राहत-बचाव कार्य चल रहा है। रेस्क्यू टीम के साथ सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा- राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।

इधर, हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव की जल्दबाजी में भाजपा ने पुल को लोगों के लिए जल्दी खोल दिया है। इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को दुखद बताया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *