उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, जारी हुआ रेड अलर्ट

ईदुल अमीन/अजीत शर्मा

कड़ाके की ठण्ड प्रदेश में अपना कहर बरपा रही है। भीषण ठण्ड से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ठण्ड इतनी भीषण कि हड्डियाँ तक काँप जा रही है। घने कोहरे के साथ गलन भरी ठण्ड हवाओ से लोग घरो के भीतर भी ठिठुरते रहे। वही कई दिनों से प्रदेश के कई अधिकतर जिलो में धुप न निकलने की वजह से भी ठण्ड काफी है। लोग कड़ाके की ठण्ड से बचने के लिए धुप निकलने का भी इंतज़ार कर रहे है। बताते चले कि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड-डे कंडीशन को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक खराब मौसम की चेतावनी भी जारी की है।

वही शीतलहर को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने आठवीं तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच ही किया जाएगा। वहीं अधिकारियों के अनुसार जहां जिलाधिकारी ने स्थानीय स्तर पर अवकाश घोषित किया है, वहां उस हिसाब से 9वीं से 12वीं कक्षा तक अवकाश रहेगा। प्रदेश में कानपुर मंगलवार को सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक यहां न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.2 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 10.3 डिग्री लुढ़का, ये 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान बीते 24 घंटों की तुलना में 3.3 डिग्री कम 6.7 डिग्री दर्ज हुआ।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो0 दानिश के मुताबिक अगले दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने के संकेत हैं। घना कोहरा, शीतलहर के अलावा कोल्ड-डे कंडीशन सक्रिय रहेंगी। गौरतलब है कि लखनऊ, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, हरदोई, कन्नौज, कानपुर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, वाराणसी, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बलिया, मऊ, मिर्जापुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, सिद्धार्थनगर समेत आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने दो दिन तक रेड अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों के लिए भी मौसम में अप्रत्याशित बदलाव की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के कई जिलों में दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत कम दर्ज हुआ है। अवध में भी दिन के अधिकतम और न्यूनतम पारे में हुई भारी गिरावट ने गलन भरी ठंड से बेहाल किया। सुल्तानपुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, फैजाबाद में 5.5, गोंडा में 6.0, बहराइच में 5.0, रायबरेली में ये 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान क्रमश: 11 और 13.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से नौ डिग्री कम रहा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *