नही रहे कर्नाटक के मशहूर संत सिद्धेश्वर स्वामीजी, आज होगा अंतिम संस्कार

आदिल अहमद

बेंगलोर: मशहूर सन्त और कर्नाटक के विजयपुर जिले में स्थित ज्ञानयोगाश्रम के महंत सिद्धेश्वर स्वामीजी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।

विजयपुर के उपायुक्त विजय महंतेश दानमनवा ने बताया कि स्वामीजी का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी जी ने कल सोमवार की शाम आश्रम में अंतिम सांस ली।

वहीं, उनके निधन के जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भक्त और अनुयायी ज्ञानयोगाश्रम परिसर में अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई लोग गमगीन दिखे। सिद्धेश्वर स्वामीजी के भक्त और अनुयायी कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं।

कर्नाटक सरकार ने एक बयान में कहा कि सिद्धेश्वर स्वामीजी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। वहीं, विजयपुर जिला प्रशासन ने उनके सम्मान में मंगलवार (तीन जनवरी) को स्कूलो-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *