चेतगंज के पियरी इलाके में गोली चलाने वाले अभियुक्त हर्ष सिन्हा, रुपेश सिन्हा और मटन चढ़े पुलिस के हत्थे, मटन के पास से अवैध पिस्टल बरामद, आकाश ठाकुर अभी भी फरार

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी: वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित पियरी के बाग़ बरियार सिंह में बुद्धवार रात्रि में आपसी विवाद में अंधाधुंध गोलियां चला कर एक बुज़ुर्ग महिला को घायल करने वालों में नामज़द चार अभियुक्तों में तीन को चेतगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हर्ष सिन्हा, रुपेश सिन्हा और इलाके का मनबढ़ जीत जायसवाल उर्फ़ मटन है। पुलिस को मटन के पास से एक अदद अवैध पिस्टल भी बरामद हुई है।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सुचना मिली की पियरी के बाग़ बरियार सिंह इलाके में गोली काण्ड के मुख्य आरोपी रुपेश, हर्ष और मटन होटल कोस्टा रिवेरा के पास खड़े है और कही फरार होने के फिराक में है। सूचना पर विश्वास कर इस्पेक्टर चेतगंज वेद प्रकाश राय अपने साथ एसआई मालती प्रजापति, रामसागर गुप्ता, राधेश्याम सिंह, पवन कुमार, हे0का0 कुलदीप सिंह, अखिलेश कुमार, का0 एजाज हुसैन, कृष्णकान्त पाण्डेय के साथ उक्त बताये स्थल पर पहुचे। पुलिस को देख सभी अभियुक्त शातिराना तरीके से इधर उधर भागने लगे। मगर मुस्तैद पुलिस ने दौड़ा कर सभी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त मटन के पास से पुलिस को एक अदद अवैध पिस्टल और एक कारतूस भी बरामद हुआ।

गौरतलब हो कि बुद्धवार की देर रात कुछ युवको ने बाग़ बरियार सिंह इलाके में मामूली विवाद पर अंधाधुंध गोलियां चलाया था। इस गोली काण्ड में एक बुज़ुर्ग महिला घायल हो गई। वही इलाके में दहशत का माहोल कायम हो गया, घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ, जिसमे गोलियां चलाते हुवे कथित रूप से अभियुक्तों को देखा गया। देर रात 11 बजे की इस घटना के बाद घायल महिला के पुत्र की लिखित शिकायत पर पुलिस ने 4 नामज़द और अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। चर्चाओं के अनुसार आरोपियों के सम्बन्ध भाजपा के एक बड़े नेता से बताये जा रहे थे। मगर भाजपा के द्वारा इसकी कोई पुष्टि नही किया गया। वही दूसरी तरफ घायल महिला का इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *