भारतीय कुश्ती महासंघ चुनाव: महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह बने अध्यक्ष

तारिक खान

डेस्क: महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप झेल रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेहद करीबी संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष चून लिया गया है। इस जीत को संजय सिंह की जीत नही बल्कि बृजभूषण शरण सिंह की जीत माना जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने बताया कि संजय सिंह के पूरे पैनल को जीत मिली है और बहुमत भी अच्छा है।

विशाल सिंह से जब निर्वाचित पैनल की प्राथमिकता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘जो पिछले कुछ दिनों में कुश्ती को नुकसान हुआ है, ये जरूर कहा जा रहा है कि कुश्ती का जो ट्रांजिशन रहा, वो सुचारू रहा। हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे लेकिन इन सारी चीजों की वजह से पिछले कुछ समय में अच्छा नहीं कर पाए। अगर खिलाड़ियों को मेरिट के आधार पर नहीं आंका जाए और पॉलिटिक्स के कारण किसी को फ़ायदा हो तो क्षमतावान खिलाड़ियों को नुकसान पहुंचता है।’

वहीं, इस चुनाव में हार का सामना करनेवाली अनीता श्योरण ने कहा, ‘इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी, इतना मुश्किल लग रहा था, उम्मीदें तो सबकी थी, हम बच्चियों के लिए लड़ रहे थे। फ़ेडरेशन को बदलाव मंज़ूर नहीं था। उनकी लड़ाई ख़त्म नहीं हुई है।उनकी शिकायत पर अब कुछ नहीं होगा। हम तो मध्यम परिवार से आए हैं, उनकी जड़े मज़बूत थी। अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रहेगी। अन्याय के खिलाफ चुप तो नहीं बैठा जाएगा। अब सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *