अपना दल का “राजनैतिक परिवर्तन संकल्प महारैली, कृष्णा पटेल दिखायेंगी ताकत, 2017 की चुनावी बिगुंल फूंकेंगी।

वाराणसी। अपना दल के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त को कटिंग मेमोरियल इण्टर कालेज, वाराणसी के मैदान में “राजनैतिक परिवर्तन संकल्प महारैली” आयोजित किया गया है। जिसमें भारी जनसैलाब उतारकर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा पटेल ताकत दिखायेंगी तथा आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव अभियान का शुरूआत किया जायेगा। महारैली को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री पल्लवी पटेल, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद कुंवर हरीवंश सिंह(राष्ट्रीय अध्यक्ष- आखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा) भी सम्बोधित करेंगे।
महारैली की ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभावार प्रभारियों की नियुक्ति की, रोहनिया में गगन प्रकाश यादव, सेवापुरी में राधेश्याम पटेल, पिण्डरा में अनिल पटेल(पू्र्व जिला पंचायत अध्यक्ष), अजगरा में राजनाथ राजभर व शिवपुर में राजनाथ पटेल को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी. जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया की महारैली की भारी सफलता के लिए जनपद की चिन्हीत पाँच विधानसभाओं से बीस – बीस हजार लोगों को शामिल कराने की रणनीति बनाई गई है। इसके अलावा आसपास के जनपदों से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *