सीएम ने ली खबर,डीएम पहुंचे चिरईगांव ब्लाक

नीलोफर बानो
वाराणसी।
सीएम अखिलेश यादव के आफिस से फोन क्या आया कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला चिरईगांव ब्लाक के बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंच गया। युद्ध स्तर पर राहत और बचाव के कार्य शुरु कर दिए गये हैं। ग्रामीण जहां अखिलेश सरकार की जय बोलते दिखे वहीं डीएम के तेवर से उन्हें राहत की और आस बंघी है।

हुआ यूं कि सपा का एक दल आनंद मोहन ‘गुड्डू’ के नेतृत्व में इस ब्लाक के बाढ़ पीड़ित गांव का दो दिन तक सघन दौरा किया और सोमवार सुबह अपनी रिपोर्ट सीएम अखिलेश यादव और डीएम विजय किरन आनंद को भेजी। रिपोर्ट मिलते ही तत्काल सीएम आफिस सक्रिय हुआ। डीएम के पास पंचम तल से फोन आने शुरू हो गये। पहले से ही राहत और बचाव कार्य में जुटे डीएम तत्काल इस ब्लाक के छितौना,चांदपुर और जाल्हूपुर का अपनी पूरे अमले के साथ सघन दौरा किया। सपा नेता आनंद मोहन ‘ गुड्डू’ की मौजूदगी में उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि राहत और बचाव कार्य में प्रशासन कोई कोर कसर नहीं उठा रखेगा। उन्होंने साथ चल रहे एडीएम(ई),एसडीएम और लेखपाल को तत्काल राहत सुविधाओं में जुटने का निर्देश दिया। उनके निर्देश का असर हुआ और तत्काल नाव पहुँच गयी। कल इन गांवों का सीएमओ दौरा करेंगे। 

डीएम गांव के प्रधानों से मिले। बाढ़ पीड़ितों को ठहराने के लिए स्कूलों के अधिग्रहण का मातहतों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक पशुओं के लिए चारा, जहरीले जानवरों के काटने पर बचाव की दवा, खाद्यान्न और चिकित्सा सेवा मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर ग्रामीण उन्हें या एडीएम (ई) को फोन कर सकते हैं। डीएम ने अपने मातहतों से कहा कि मंगलवार को फिर इस ब्लाक का दौरा करुंगा इसलिए राहत और बचाव कार्य में तनिक भी लापरवाही न बरतें वर्ना नुकसान उठाना होगा। उन्होंने कहा हम सब जनसेवक हैं और जनता की सेवा ही हमारा धर्म है। डीएम के तेवर और कार्यप्रणाली से ग्रामीण बेहद खुश दिखे।
सपा नेता आनंद मोहन ‘गुड्डू’ के साथ डीएम के दौरे में जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव, रविन्द्र कालिया, संजय मिश्र, दरोगा प्रधान, सुनील यादव, प्रमोद प्रधान, मंगला यादव, शेखर यादव, पिंटु यादव, शंकर प्रधान, आशिष, राजदेव वीरेन्द्र सिह, मिथुन सिह, त्रिभुवन सिंह, संजय फुलवरियां आदि मौजूद रहे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *