दुर्घटनाग्रस्त लोगो की मदद कर अखिलेश ने जीता सबका दिल
जीतेन्द्र द्वेवेदी//शाहरुख़ खान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस -वे पर हुई दुर्घटना में बढ़ चढ़ के मददगार बने। यादव ने जैसे ही सुना कि आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस- वे पर दुर्घटना घटित हुई है, वैसे ही अखिलेश यादव घायलो की मदद के लिए निकल पड़े।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घायलों की मदद करने में तनिक भी चूक नही की। श्री यादव ने घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। जिससे कितनो की जान जाते- जाते बच गयी। अखिलेश यादव ने मौके पर पहुँच दुर्घटना घटित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए घायल साधूओं को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुँचाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार – घायलों के परिजनों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए , उनकी दीर्घायु के लिए मिन्नत / प्रार्थना की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..