पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया में शामिल न किए जानें पर लगे ‘मोदी गो बैक’ के नारे


बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया में शामिल न किए जानें पर लगे ‘मोदी गो बैक’ के नारेपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे प्रोजेक्ट में बलिया को शामिल न किए जाने से सियासी पारा गरम होता जा रहा है। शनिवार को बलिया से कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता पीएम के आज के आजमगढ़ दौरे का विरोध करते हुए सड़क पर उतर गए। उन्होंने ‘मोदी गो बैक’ के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी।












