लालबाग मंडी में व्यापारियों ने आम उत्सव मनाया


गाजियाबाद / लोनी की लालबाग सब्जी मंडी कमेटी के प्रधान ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर लालबाग सब्जी मंडी में एक आम की दावत का आयोजन किया।जिसमे लोनी के सभी धर्म के गणमान्य लोगो को आमंत्रित किया गया था।जिसमें उन्होंने लोनी के गणमान्य लोगो व मीडिया के सामने सब्जी मंडी की कुछ समस्याओं को भी रखा। प्रधान मानसिंह ने बताया कि आम की दावत देने का उनका उद्देश्य यह रहा है कि जिस तरह आम का फल मीठा होता है उसी तरह लोनी की जनता में बिना भेदभाव के आपसी भाईचारे में ऐसी ही मिठास बनी रहे।इस अवसर पर उन्होंने पीड़ा बताते हुए कहा कि सब्जी मंडी में रोज करीब 50 हजार लोगों का आना जाना होता है।












