तमंचो सहित दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार

फारुख हुसैन
पलियाकलां। इलाके में लगातार हो रही लूट की घटनाओं को लेकर सक्रिय हुई पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने निघासन रोड पर दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर कर दिया। जिसके बाद उनको दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे व 17 हजार तीन सौ रूपए भी बरामद हुए है।

तमंचे के साथ ही 17 हजार तीन सौ रूपए भी बरामद किए हैं। दोनों ने संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के गदनियां मोड़ पर पुल के पास हुई पांच अगस्त की लूट में शामिल होने की बात कही। यह लूट चैधरी खाद भंडार के कर्मचारी से हुई थी। साथ ही एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए चरनजीत सिंह पर भीरा में पांच मुकदमें जबकि रंजीत पर पलिया में एक मुकदमा दर्ज था।











