बार्डर पर जवानों संग मनाया रक्षा-बंधन

फारुख हुसैन.
पलिया कलां खीरी। सूंडा। रोटरी क्लब पलिया एवं कई स्कूलो के स्टाफ एवं बालिकाओं ने एस एस बी कैम्प पहुंच कर नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के 39वीं वाहिनी के जवानों का मुंह मीठा कर हाथों में राखियां बांधीं।

उधर रोटरी क्लब पलिया की पूर्व अध्यक्ष सुहावनी शुक्ला, पूर्व महामंत्री कुमुद महेंद्रा, पूर्णिमा जायसवाल एवं विजय महेंद्रा, डी के श्रीवास्तव, दिनेश गर्ग प्रिंस अग्रवाल आदि एस एस बी कैम्प सूंडा पहुंचे जहां बहनों ने इंस्पेक्टर नीरज वह संदीप कुमार, सुशील सहित जवानों के तिलक लगा राखियां बांधी। इसके अतिरिक्त कई स्कूलों छात्राओं ने बनकटी, सुमेरनगर, गौरी फंटा कैम्पस पहुंच कर राखियां बांधी।












