चार शातिर वाहन चोरों को धर दबोचा, दोपहिया वाहन व असलहा बरामद
सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी ट्रोनिका सिटी पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी। जब पुलिस ने सरगना सहित 4 शातिर वाहन चोरो को धर दबोचा। जिनके कब्जे से पुलिस को 12 दोपहिया वाहन व असलहां बरामद हुआ। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्या के मुताबिक बीते 24 सितम्बर की रात करीब 4 बजे पुलिस ने ट्रोनिका सिटी केयर ग्रुप बिल्डिंग चौराहे से गस्त के दौरान सरगना वाजिद सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किये है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 बाइक व 2 स्कूटी व एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तो में सरगना वाजिद चौ0 ,कासिम ,फुरकान ,जावेद है। जो बहुत ही शातिर किस्म के चोर है और दिल्ली एनसीआर से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।चारो अभियुक्तो को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..