एससी एसटी एक्ट के विरोध में सरकार के खिलाफ सवर्ण, पिछडे व अल्पसंख्यक हुवे लामबंद – लल्लन सिंह

राजबहादुर सिंह
मऊ : मधुबन तहसील क्षेत्र के ह्रदयपती, शहीद स्मारक मधुबन, दुबारी, विग्रहपुर मे क्षत्रिय एकता मंच के बैनर तले बैठक हुई । जिसमे एससी एसटी एक्ट मे बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ सवर्ण , पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लामबंद दिखे । क्षत्रिय एकता मंच के जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि संसद मे इस कानून का विधेयक मंजूर हो गया है लेकिन एक भी नेता इसके विरोध मे नही आया ।

इस अवसर पर गुलाब राजभर, मुन्ना, वृजभूषण तिवारी, दुलारे शर्मा, राज विजय तिवारी, शेष नाथ सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।











