चार संदिग्ध पकडे सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा के घर से बाहर

अनीला आज़मी
डेस्क। सीबीआई के दो बड़े अफसरों के बीच रिश्वत मामले में शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जांच एजेंसी के पूर्व डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेजा जा चुका है। गुरुवार सुबह आलोक वर्मा के घर के बाहर से चार लोगों को हिरासत में लिया गया।












