अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधान पक्ष की पुनः जीत सुनिश्चित
फारुख हुसैन
मितौली खीरी। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सलाह पुर ग्रँट के वर्तमान ग्राम प्रधान राम प्रसाद के विरुद्ध ग्रामपंचायत रोजगार सेवक मनीराम द्वारा लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के क्रम में दिनांक 27 अक्टूबर को मतदान प्रातः10 से 4 बजे तक सम्पन्न कराया गया।
4से 5 बजे तक मत पत्रों की गणना की गई। जिसमें महजीत पुर,सलाह पुर की दो मत पेटियों में मत डाले गए थे जिनमें कुल 738 मत पत्र दोनो मत पेटियों में पड़े थे। जिसमे वर्तमान प्रधान के पक्ष में 246 चाहिए थे जिसके सापेक्ष में 266 मत प्राप्त हुए ,जिसके चलते प्रधान पक्ष की पुनः जीत सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी /सहायक विकास अधिकारी पंचायत राघुवेन्द्र वर्मा तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत लखीमपुर तथा प्रभारी पुलिस चौकी फ़त्तेपुर की अभिरक्षा में चुनाव संम्पन कराया गया। साथ ही इस मौके पर प्रधान को हिदायत दी गई कि शांति ब्यवस्था बनाये रखें।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..