बिंवार हमीरपुर. मामला बिवांर थाना क्षेत्र के सायर ग्राम का है। बताया जाता है कि क्षत्रिय राजा भैया इंटर कॉलेज की सोलह वर्षीय छात्रा राधा पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत पाल हाई स्कूल की छात्रा थी। जिसने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
जानकारी के अनुसार छात्रा मूल रूप से परछड निवासी थी व पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां पूजा के साथ अपने ननिहाल सायर में रह रही थी और यहीं से शिक्षा हासिल कर रही थी। परिवार पेशे से मजदूर बताया जा रहा है व मजदूरी के ही चलते सुबह काम पर निकल गया था जो शाम 5:30 बजे के आसपास वापस आया। मां पूजा (35) पत्नी स्व इंद्रजीत पल द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।वही बिवांर थाना प्रभारी मय दल बल के मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..