राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्वेटर वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

फारुख हुसैन
औरंगाबाद खीरी – विकास क्षेत्र पसगवाँ के बीईओ शमशेर सिंह राणा के कुशल नेत्रत्व में पढे पसगवाँ , वढे पसगवाँ को चरितार्थ करते हुए संकुल मैगलगंज के पूर्व माध्यमिक विधालय धर्माखेडा में आज लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मोत्सव (राष्ट्रीय एकता दिवस)पर बच्चों को राष्ट्र की एकता व अंखडता के लिए शपथ दिलायी गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधालय प्रभारी की धर्म पत्नी श्रीमती पल्लवी मिश्रा नें बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरण कार्यक्रम के तहत स्वेटर वितरित किये।












