एंटी रोमियों टीम ने चलाया सघन अभियान, छात्राओं को दिया कानून की जानकारी

हरिशंकर सोनी
(सुल्तानपुर) एसपी अनुराग वत्स का निर्देश पाकर एंटी रोमियो स्कवायड टीम नगर के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर महिला सुरक्षा के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस मौके पर कई संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनका नाम पता नोट करके हिदायद देकर छोड़ दिया गया। तदुपरांत स्कूल से निकल रही बालिकाओं को एंटी रोमियो टीम ने अपने मोबाइल नंबर देकर किसी भी विपत्ति के समय इस्तेमाल करने की सलाह दिया।

इसी क्रम में जिले में स्क्वॉयड टीम युवतियों को कानून की जानकारी भी मुहैया कराने में लगी है।इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष उषा देवी, होमगार्ड के कम्पनी कमांडर वीके द्विवेदी, होमगार्ड पारस नाथ सरोज, होमगार्ड उदयभान तिवारी, महिला आरछी रश्मि सिंह ,शशि पांडेय आदि मौजूद रहे।











