अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से एक छात्रा की मौत,दूसरी गंभीर रूप से घायल

हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर कादीपुर// साइकिल सवार छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मामला सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सूरापुर हनुमत इंटर कॉलेज के सामने घर से विद्यालय आ रही छात्रा को ट्रक ने रौद दिया.

गाड़ी नंबर यूपी 63 AT2643 को पुलिस ने मौके पर पकड़कर सूरापुर चौकी में ट्रक को हिरासत में ले लिया गया वहीं छात्रा की मौत से परिजनों में मचा कोहराम परिजन रोते बिलखते हुए कादीपुर सीएससी पर आए जहां पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भिजवाया











